देर रात गर्लफ्रेंड संग जिम के बाहर स्पाॅट हुए टाइगर, स्पैगिटी टाॅप में कूल दिखीं दिशा

1/12/2020 12:14:50 PM

मुंबई: एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।  हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया। अक्सर दिशा और टाइगर को बॉलीवुड पार्टीज, इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में देखा जाता है।

दिशा और टाइगर इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। गर जगह कपल की जबरस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती हैं। इसी बीच शनिवार रात एक बार फिर दिशा और टाइगर को मुंबई के एक जिम लाॅन्च में पहुंचे।

सामने आईं तस्वीरों में दोनों एक जिम से निकलते दिख रहे हैं। जैसे ही दोनों की नजर मीडिया कैमरा पर पड़ी कपल ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। लुक की बात करें तो दिशा व्हाइट स्पैगिटी टाॅप और ब्लैक ट्राउजर में कूल दिखीं।

दिशा ने कैप और लाइट मेकअप से लुक को पूरा किया था। वहीं टाइगर ब्लू शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे। जिम के बाहर दिशा और टाइगर ने जमकर पोज दिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा इन दिनों सलमान खान की स्टारर फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा दिशा फिल्म मलंग में दिखेंगी। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इसमें उनके अलावा अदित्य राॅय कपूर, कुणाल खेमू, अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हो रही हैं। वहीं टाइगर इन दिनों 'बागी 3' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर हैं।

Smita Sharma