कैजुअल लुक में टाइगर के साथ डिनर डेट पर स्पाॅट हुई दिशा, कैमरे को देख किया इग्नोर

7/22/2018 12:23:19 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की 'बागी 2' 30 मार्च को रिलीज हुई है। फिल्म में टाइगर का जबरदस्त एक्शन है और दिशा के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। फिल्म के अलावा दोनों अपनी लव लाइफ के लेकर भी काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं।

 

हाल ही में दिशा और टाइगर ड‍िनर डेट पर एक- साथ स्पाॅट हुए। इस दौरान की तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों में टाइगर व्हाइट सैंडो के साथ पैंट पहने हुए केजुअल लुक में नजर आए। वहीं दिशा क्राॅप टाॅप के साथ ट्राउजर पहने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए दिशा कैप पहने हुए है।  तस्वीरों में दोनों कैमरे से दुरियां बनाई हुए दिखे। 

 

फिल्मों की बात करें तो हॉलीवुड फिल्म "रेम्बो" के हिन्दी रीमेक में नजर आ सकते हैं।वहीं दिशा सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म "भारत" में नजर आएंगी। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Punjab Kesari