टाइगर संग डिनर डेट पर स्पॉट हुई दिशा पाटनी, शॉर्ट ड्रेस में दिखा स्टाइलिश लुक

6/24/2019 10:39:03 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कई बार इस कपल को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी स्पॉट किया जाता है। हाल ही में बीती रात दोनों को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान जहां दिशा ने प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, इस अंदाज में दिशा हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश लग रही थी।

 

 

वहीं टाइगर कैजुअल लुक में नजर आए। इस समय टाइगर खुद गाड़ी ड्राइव कर गर्लफ्रेंड दिशा को डिनर करवाने पहुंचे थे।

 

 

कपल ने गाड़ी में बैठकर भी मुस्कुराते हुए पोज दिए। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर के अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट कृति सेनन नजर आई थीं। हाल ही में टाइगर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर पार्ट 2' रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया नजर आई हैं।

 

Konika