टाइगर को छोड़ जिम ट्रेनर के साथ स्पॉट हुईं दिशा पटानी, स्पोर्टी लुक में दिखीं कूल

10/18/2019 7:58:56 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बी-टाउन की टैलेंटेड और फिटेस्ट एक्ट्रेस में से एक दिशा पटानी जानती हैं कि सुर्ख़ियों में कैसे आना है। उनको हाल ही में मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया, लेकिन इस बार वह अकेली नहीं थी और ना ही टाइगर श्रॉफ उनके साथ थे।

Disha Patani Photos

हाल ही में उन्हें एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था और यह पहली बार नहीं है कि वह उसके साथ स्पॉट की गई है। तस्वीरों में दिखने वाला मिस्ट्री मैन उनका ट्रेनर है और अक्सर दोनों साथ नजर आते रहते हैं। 

Disha Patani Pictures

दिशा स्पोर्टी लुक में रॉक कर रही थीं। फिटनेस फ्रीक दिशा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं, लेकिन शॉपिंग के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं। फ़िलहाल वह आदित्य रॉय कपूर स्टारर 'मलंग' में बिजी हैं। इस फिल्म को मोहित सूरी द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है और यह एक रोमांटिक थ्रिलर है। फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी हैं।

Disha Patani Images

यह भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस है। फिल्म के 2020 में रिलीज होने की संभावना है। 

Edited By

Akash sikarwar