एयरपोर्ट पर दिशा पाटनी का Stunning लुक, व्हाइट टॉप में तस्वीरें आई सामने

7/7/2019 2:29:45 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी 'भारत' की सक्सेस के बाद सांतवें आसमान पर हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वो अक्सर अपने लुक से सबको इंप्रेस करती हैं। अक्सर उनको अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ देखा जाता है लेकिन हाल ही में दिशा को अकेले ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दिशा ने ब्लैक पेंट के साथ व्हाइट स्किनटाइट टॉप पहना हुआ था।

 

 

साथ में कैप और खुले बाल उनके लुक को और स्टाइलिश बना रहे थे। तस्वीरों में दिशा का टॉप काफी ट्रांसपेरेंट दिख रहा है। एयरपोर्ट पर वो किसी बॉस लेडी से कम नहीं लग रही थी। मीडिया ने जैसे ही दिशा ने को क्लिक करना शुरु किया तो उनके चेहरे पर रौनक आ गई। कुछ तस्वीरों में दिशा कैप से अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही है। 

 


बता दें कि दिशा फिटनेस सनसनी बन गई हैं। दिशा की किलर फिगर युवाओं को प्रेरित करती है। फैंस उनके फिटनेस सीक्रेट को जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'एम. एस धोनी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली दिशा एक बेहतरीन अभिनेत्री के साथ ही एक लाजवाब डांसर भी हैं।

 

 

 दिशा पाटनी 'भारत' के बाद अब जल्द ही 'मलंग' में नजर आएंगी। इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

 

 

इस फिल्म में दिशा के अलावा कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया। 

 

Konika