जिम में लड़कों ने छेड़ा तो दिशा पटानी ने जमकर की पिटाई, एक्ट्रेस का जबरदस्त एक्शन देख फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

5/23/2022 12:23:22 PM

मुंबई. एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस को खुद को फिट रखने के लिए जिम में खूब पसीना बहाती है। एक्ट्रेस वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में दिशा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस लड़कों की धुलाई करती नजर आ रही है।

PunjabKesari
वीडियो में दिशा व्हाइट टॉप और ग्रे ट्राउजर में नजर आ रही है। इसके ऊपर से एक्ट्रेस ने ग्रीन ड्रेस कैरी की हुई है। एक्ट्रेस जिम के अंदर जा रही है। इसी दौरान दो लड़के दिशा के साथ छेड़छाड़ करने लगते हैं। एक लड़का आकर दिशा का रास्ता रोक लेता है। एक्ट्रेस उस लड़के की जमकर पटाई करती है। दिशा का कमाल का मार्शल आर्ट देखने को मिल रहा है। वीडियो शेयर करते हुए दिशा ने लिखा- 'जिम में एक सामान्य दिन।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

काम की बात करें तो दिशा बहुत जल्द फिल्म 'युद्धा' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस 'एक विलेन 2' में भी दिखाई देगी। इसमें एक्ट्रेस के साथ जॉन अब्राहिम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News