साड़ी लुक में दिशा पटानी ने बिखेरा हुस्न की बिजलियां, एक्ट्रेस की तस्वीरों पर अटकीं फैंस की निगाहें

7/7/2022 10:41:01 AM

मुंबई. एक्ट्रेस दिशा पटानी अपने काम के साथ-साथ लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में दिशा ने साड़ी लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।


लुक की बात करें तो दिशा पिंक साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने सिल्वर ब्लाउज पहना हुआ है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में दिशा हॉट लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस निगाहें अटक गईं हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।


काम की बात करें तो दिशा बहुत जल्द फिल्म 'एक विलेन 2' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर नजर आएंगे।

इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Content Writer

Parminder Kaur