टाइगर प्रिंट बिकिनी में दिशा पटानी का बोल्ड अवतार, एक्ट्रेस की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

6/18/2021 5:16:44 PM

मुंबई. एक्ट्रेस दिशा पटानी सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में दिशा ने अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जो खूब धमाल मचा रही है। 


तस्वीर में दिशा टाइगर प्रिंट बिकिनी में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दिशा समंदर किनारे दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने हाथ में सीशैल्स पकड़े हुए हैं। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।


बता दें दिशा की ये तस्वीर मालदीव ट्रिप की है। दिशा और टाइगर अप्रैल में मालदीप ट्रिप पर गए थे। काम की बात करें तो दिशा हाल ही में फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में सलमान खान के साथ नजर आई थी। जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया। अब दिशा फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' में नजर आएंगी। इस फिल्म में दिशा के साथ अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया दिखाई देंगे।

Content Writer

Parminder Kaur