सामने आया दिशा पाटनी के फिटनेस का राज, Video से हुआ खुलासा

7/2/2019 11:37:27 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने करियर में सफलता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। फिल्म 'भारत' के हिट होने के बाद दिशा फिल्म 'मलंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में दिशा के साथ अनिल कपूर, कुणाल खेमू और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आएंगे।

बता दें बॉलीवुड में कोई कोई होता है जो अपने फिट रहने का राज सबके साथ शेयर करता है। 

दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे फिट और ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं। दिशा अपनी फिटनेस को काफी टाईम देती हैं। जैसे कि आप जानते ही हैं कि दिशा के वकर्आउट वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।

हाल ही में दिशा वकर्आउट का नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।        

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

•Every day is a new challenge 💪🏽 @dishapatani 🌺• Follow for more new workout videos🙏🏽 • • • #workout #gym #friends

A post shared by Aleksandar Alex Ilic (@iamaleksandarilic) on Jun 30, 2019 at 6:05am PDT

दिशा के जिम ट्रेनर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनका एक वकर्आउट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिशा अपने ट्रेनर के साथ इंटेंस एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं। वह हाथ में बॉल पकड़े हुए स्कॉट्स करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह ब्लू शॉट्र्स के साथ व्हाइट टॉप पहने दिखाई दे रही हैं।        

 

Pawan Insha