बिकिनी में तस्वीर शेयर कर दिशा पाटनी ने बढ़ाई फैंस के दिल की धड़कने

6/19/2019 5:58:56 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हमेशा से ही अपनी हॉटनेस को लेकर सुर्खियों में रही है। दिशा आए दिन अपने फैंस के साथ बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती है। ऐसे ही एक बार फिर दिशा ने अपनी हॉट तस्वीर से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

 

 

हाल ही में दिशा ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बिकिनी पहन पूल के पास खड़ी होकर बोल्ड पोज दे रही है। ब्लैक बिकिनी में दिशा का किलर फिगर देख उनके फैंस मदहोश होने वाले है। उनका ये अंदाज फैंस काफी पसंद कर रहे है। 

 


बता दें कि दिशा अपनी हॉटनेस के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है। दिशा हमेशा टाइगर श्रॉफ संग स्पॉट होती है, खबरें है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है।

 

 

हालांकि इन दोनों ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। अगर काम की बात करें तो दिशा इन दिनों फिल्म 'मलंग' की शूटिंग में बिजी है। इससे पहले वह सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आ चुकी है। 

 


 

Konika