बिकिनी पहन दिशा ने शेयर की हॉट तस्वीर, तो टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने किया ये कमेंट

5/27/2018 2:15:29 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी पने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियां बटौरते रहते हैं। दिशा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टा पर अपनी बिकिनी फोटो पोस्ट की। इस तस्वीर पर टाइगर की मॉम आयशा श्रॉफ ने कमेंट किया है। 

बता दें कि आयशा श्रॉफ ने दिशा की बिकनी तस्वीर पर लव के साइन बनाते हुए लिखा है कि ‘वंडर वूमेन’। दिशा ने आयशा के कमेंट का रिप्लाई करते हुए हंसी दी हैं।

खबरों के मुताबिक भले ही टाइगर और दिशा अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी ना तोड़ी हो, लेकिन दोनों को अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। यहां तक की पिछले दिनों एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें दिशा टाइगर के परिवार के साथ डिनर करने पहुंची थी।

 

Punjab Kesari