दिशा पाटनी ने बिकिनी पहन शेयर की तस्वीर, लोगों ने सनी लियोन से की तुलना

7/19/2018 4:43:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने बोल्ड लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो ऑरेंज कलर की बिकनी पहने हुए बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।  दिशा की बिकिनी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कुछ घंटों पहले शेयर हुई इस फोटो को अब तक 1,007,467 लाइक मिले हैं। 

 

वहीं अब दिशा को सनी लियोन के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल, सनी ने अप्रैल महीने में अपनी ऑरेंज कलर वाली बिकिनी पहने हुए नजर आई थीं। सनी इस बिकनी वाले अवतार में बोल्ड, हॉट और काफी सेक्सी लगी थी। वहीं अब दिशा का ये अंदाज सनी से काफी मिलता जुलता है।

 

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

 

अगर आप भी दोनों की बिकिनी तस्वीर को देखेंगे तो आपको पता चलेगा की इनकी पहनी हुई बिनकी एक जैसी हैं। वैसे जो भी कहें दिशा अपने स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उनके लुक और ड्रेसिंग सेंस को लोग काफी पसंद करते हैं। इस बिकिनी तस्वीर की बात करें तो फोटो भले ही धुंधली हो लेकिन वह बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। 

फिल्मों की बात करें तो दिशा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म "भारत" में स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। फिल्म में दिशा का किरदार एक कलाबाज का है, जोकि सर्कस में काम करती है। इस फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली हैं। फिल्म सलमान और दिशा के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। 

Punjab Kesari