थाई स्लिट ड्रेस में रकुल ने फ्लाॅन्ट की हाॅट लेग्स, दिशा का किलर लुक देख यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

12/10/2019 3:47:25 PM

मुंबई: बाॅलीवुड हसीनाएं अपने बोल्ड लुक्स की वजह से जानी जाती हैं। आए दिन ये एक्ट्रेसेस अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करतेी रहती हैं। कई बार फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं तो कई बार एक्ट्रेसेस ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। लेकिन स्टार्स इन सब बातों पर ध्यान न देते हुए बेबाकी से तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस दिशा पाटनी और रकुलप्रीत सिंह ने अपने इं्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए डालते हैं एक्ट्रेसेस की तस्वीरों पर एक नजर....

PunjabKesari

 

दिशा पटानी


दिशा पटानी इंडस्ट्री की हाॅट एंड बोल्ड एक्ट्रेसेस में एक हैं। दिशा की अदाओं का तो कोई जवाब नहीं हैं। 'भारत' एक्ट्रेस अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। बोल्डनेस के साथ-साथ दिशा की यूएसपी उनका फोटोजैनिक फेस और कैमरा फ्रेंडली फितरत है। हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह ब्लैक कलर की बिकिनी में दिख रही हैं।

PunjabKesari

इस तस्वीर में वह अपना किलर फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं। सामने आई इस तस्वीर में वह कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस दिशा की इन तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स उनकी तस्वीर पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-' दीदी को इग्जाम के टाइम ही आना होता है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-' दीदी इग्जाम आ रहे हैं। पढ़ाई पर फोकस करने दो।' वहीं एक और यूजर ने लिखा-'कत्ले-ऐ-आम'।

PunjabKesari

 

काम की बात करें तो दिशा ने हाल ही में फिल्म राधे की शूटिंग शुरु की है। इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'मलंग' में दिखेंगी। इसमें उनके साथ अदित्य राॅय कपूर,कुणाल खेमू,अनिल कपूर हैं। यह फिल्म अगले साल 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। 

 

PunjabKesari

रकुल प्रीत सिंह

एक्ट्रेस रकुलप्रीत ने हाल ही में फेमस मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया। इस दौरान की एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में रकुल डार्क ग्रीन कलर की थाई स्लिट ड्रेस में दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने ओवरकोट लिया है। रकुल ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स से पूरा किया है। रकुल दिलकश अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस रकुल की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल की फिल्म 'मरजावां' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके अलावा तारा सुतारिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News