गर्लफ्रेंड दिशा के साथ लंच डेट पर पहुंचे टाइगर, बहन कृष्णा भी आई नजर

12/4/2018 12:36:38 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर टाइगर श्राॅफ और दिशा पटानी इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में टाइगर और दिशा के साथ लंच डेट पर स्पाॅट हुईं। इस दौरान उन दोनों के साथ टाइगर की बहन कृष्णा श्राॅफ भी हैं।

 

तस्वीरों में दिशा ब्लैक कलर की ड्रेस पहने सेक्सी अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं कृष्णा ब्लैक शाॅट्स और व्हाइट क्राॅप टाॅप पहने हाॅट अंदाज में नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों एक- दूसरे का हाथ थामें नजर आईं।

तस्वीरों में दोनों की जबरदस्त बाॅडिंग देखने को मिल रही है। वहीं टाइगर की बात करें तो इस दौरान वह आॅल ब्लैक लुक में नजर आए। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

मीडिया के सामने कभी नहीं स्वीकारा रिश्ता
 

बता दें कि टाइगर ऐर दिशा ने कभी भी अपने रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा। दोनों की नजदीकियां फिल्म 'बागी 2'के दौरान बढ़ी थी। वहीं दोनों आए दिन एक-दूसरे के साथ स्पाॅट होते रहते हैं।


 

आ चुकी है ब्रेकअप की खबरें
 

कुछ समय पहले खबरें आई थी कि टाइगर और दिशा का ब्रेकअप हो गया है। कुछ समय से ये दोनों एक साथ नजर भी नहीं आए थे। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से लड़ाइयां हो रही थी। दोनों ने अपने रिश्ते को संभालने की कोशिश भी की लेकिन दोनों ही इसमें फेल रहे। वहीं आए दिन एक-साथ स्पाॅट होकर दोनों इस खबर को भी झूठा साबित कर रहे हैं।




वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर इन दिनों फिल्म 'स्टूडेंट आॅफ द ईयर'की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। इसके अलावा टाइगर ऋतिक रोशन के साथ यशराज फिल्मस के लिए सिद्धार्थ आनंद की अनाम फिल्म की शूटिंग शुरु कर सकते हैं। वहीं दिशा सलमान खान की फिल्म 'भारत'में नजर आएंगे।

Konika