इस वजह से 6 महीनों तक चली गई थी टाइगर की गर्लफ्रेंड की याददाश्त, दिशा ने खुद बताई हेल्थ प्रॉब्लम

7/24/2019 6:53:17 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दिशा बाहर से जितनी फिट दिखती हैं, उसके लिए वो जिम में उतनी ही मेहनत भी करती हैं। लेकिन अब उनको लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि वो एक बड़ी बीमारी का शिकार हैं। इसके बारे में दिशा ने खुद बताया है। 

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में बताकर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि बाहर काम करने के दौरान सिर में चोट लगने के कारण उन्हें मैमोरी लॉस हुआ है। मैंने अपने जीवन के छह महीने खो दिए, क्योंकि मुझे कुछ भी याद नहीं था।

दिशा ने बताया कि हडि्डयों का टूटना प्रोग्रेस की निशानी है। जब मैं शूटिंग नहीं करती तो जिमनास्टिक और मिक्सड मार्शल आर्ट्स की प्रैक्टिस करती हूं। मिक्सड मार्शल आर्ट्स काफी आसान होता है। जिमनास्ट की प्रैक्टिस रोज करना जरूरी है। जब कुछ हडि्डयां टूटेंगी तब जाकर आप कहीं पहुंच पाएंगे 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा जल्द मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू होंगे। 'मलंग' 2020 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। 

 

 



 

Neha