कोर्सेट टॉप में छाईं दिशा पटानी, डिफरेंट आई मेकअप ने खींचा सबका ध्यान

3/6/2020 9:21:39 AM

मुंबई: एक्ट्रेस दिशा पटानी निस्संदेह ही बी-टाउन की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से की थी। इस फिल्म के बाद वह 'बागी 2', 'भारत' और 'मलंग' जैसी कई ब्लाॅकबस्टर फिल्मों में नजर आईं हैं।

फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ दिशा की बोल्ड अंदाज भी हमेशा चर्चा मे रहता है। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दिशा ने फैंस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में वह ब्लैक कलर के कोर्सेट टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस में स्टाइलिश दिखीं। सटबल मेकअप, पिंक ग्लाॅस और ओपन हेयर्स उनके लुक को चारचादं लगा रहे हैं। इस दौरान जिस चीज ने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षिक किया वह था दिशा का आईमेकअप।

दिशा ने चमकदार रेड आईशेडो से अपने लुक को पूरा किया था। दिशा के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस दिशा के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो दिशा की फिल्म 'मलंग' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य राॅय कपूर, अनिल कपूर, कुणाल खेमू समेत कई स्टार्स हैं। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इसके अलावा दिशा सलमान के साथ  'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में दिखेंगी। इस फिल्म में दिशा और  सलमान के अलावा जैकी श्राॅफ भी मुख्य भूमिका में हैं।

Smita Sharma