दिशा पटानी ने उठाया 80 किलो वजन, वीडियो देख फैंस के उड़े होश
2/17/2022 7:34:04 PM
मुंबई. एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती है। एक्ट्रेस अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिशा 80 किलो वजन उठाती हुई नजर आ रही है।
वीडियो में दिशा ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने पोनी की हुई है। एक्ट्रेस जिम में 80 किलों वजन के साथ रैक पुल करती हुई दिखाई दे रही है। बैकग्राउंड में पीछे जिम ट्रेनर की भी आवाज आ रही है। वो दिशा को लगातार गाइड कर रहे हैं और आखिरी में उनकी तारीफ भी करते हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें को दिशा को आखिरी बार फिल्म 'राधे' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'एक विलेन 2' नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम नजर आएंगे।