बैकलेस टॉप-मिनी स्कर्ट में दिशा पटानी  का किलर लुक, एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने फिर मचाई सनसनी

4/5/2021 3:45:50 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती हैं। दिशा सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बिकिनी लुक में तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में एक बार फिर दिशा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं,जिन्हें देख फैंस की नीदें उड़ गई है।

लुक की बात करें तो दिशा ब्लू शेड का बैकलेस शिमरी टॉप और डेनिम मेड हाई राइज मिनी स्कर्ट में बोल्डनेस का तड़का लगा रही थीं। दिशा बैकलेस टाॅप में  जमकर अपनी टोन्ड पीठ फ्लॉन्ट कर रही हैं।

दिशा ने  अपने मेकअप को न्यूड टोन रखते हुए, आइज को पर्पल आइशैडो से हाइलाइट किया था। एक्ट्रेस ने बालों को हाई पोनी में स्टाइल किया, जो दिशा के लुक के साथ परफेक्ट लग रही थी।

दिशा ने  लाइट वेट सिल्वर चेन ,मल्टिपल सिल्वर ब्रेसलेट्स से लुक को कंप्लीट किया था। दिशा कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस दिशा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो दिशा ने कम समय में इंडस्ट्री में अच्छी सफलता पाई है।इस समय दिशा कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

इसमें से एक सलमान खान के साथ 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' भी शामिल है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो दिशा टाइगर श्राॅफ को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर पार्टी और इवेंट्स में एक-साथ स्पाॅट किया जाता है। 

Content Writer

Smita Sharma