दिशा पाटनी के घुटने में लगी चोट, डाक्टरों ने  फिजिकल एक्टिविटी करने से किया मना

7/22/2018 4:01:50 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपनी हाॅट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। दिशा इन दिनों फिल्म 'भारत' के लिए स्टंट प्रैक्टिस कर रही हैं। स्टंट प्रैक्टिस के उनके कुछ वीडियो और तस्वीरें भी सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं।

 

 

हाल ही में दिशा को लेकर एक खबर सामने आई है। दरअसल, जिम्नास्टिक क्लासेज लेते वक्त उनके घुटने में चोट आ गई जिसके बाद अब वह फिजियोथैरिपी ले रही हैं।

 

 

खबरों के मुताबिक डॉक्टरों ने उन्हें बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने और आराम करने की सलाह दी है। हालांकि यह अब तक साफ नहीं है कि दिशा दोबारा कब तक शूटिंग शुरू कर पाएंगी। फिल्म में उनके साथ सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा हैं। फिल्म भारत में दिशा एक ट्रपेजी आर्टिस्ट का किरदार निभाती नजर आएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News