ऋतिक के बाद छेड़छाड़ की खबरों पर दिशा ने दिया बड़ा बयान, कहा-  मैंने ऋतिक सर जैसा...

8/29/2018 10:59:52 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने हाल ही में मीडिया पोर्टल की एक खबर को गलत बताते हुए ऋतिक रोशन को एक इज्जतदार मर्द बताया है। दरअसल, बीते दिनों एक मीडिया पोर्टल ने ऋतिक को लेकर यह खबर चलाई कि ऋतिक ने दिशा के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की। उन्होंने दिशा के एक करीबी दोस्त को मेसेज करके दिशा को डेट पर चलने के लिए पूछा था।

 

 

 

यह बात दिशा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और इस वजह से वह रितिकसे काफी खफा थीं। इसके चलते  दिशा को एक बड़ी फिल्म से हाथ तक धोना पड़ा है। खबर में यह भी बताया गया है कि ऋतिक पर यह आरोप खुद दिशा  ने लगाए हैं।

 

 

अब  दिशा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्विट करते हुए कहा- ऋतिक सर के खिलाफ यह बहुत ही बचकानी खबर चलाई गई है। मैं बताना चाहूंगी कि इस खबर में एक पैसे की भी सच्चाई नहीं है।

 

 

मैंने उनके साथ बहुत कम ही बात की है लेकिन यह पाया है कि वो बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं, जो ऐसा काम नहीं कर सकते हैं। इसके साथ-साथ मैं यह भी बता दूं कि मैंने उनकी वजह से कोई भी फिल्म नहीं छोड़ी है। जो खबर छापी गई है, वो पूरी तरह से बेबुनियाद है।’ दिशा ने अपने बयान में यह भी कहा है कि अगर भविष्य में कभी उनको मौका मिलता है तो वो ऋतिक के साथ जरूर काम करना चाहेंगी।

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा जल्द ही सलमान की फिल्म भारत में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा कैटरीना कैफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को सलमान की बहन अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। 

Neha