दिशा पटानी ने बिकिनी में फलॉन्ट किए एब्स, एक्ट्रेस की बोल्ड अदाओं ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन

4/8/2021 5:40:03 PM

मुंबई. एक्ट्रेस दिशा पटानी अपने हॉट और बोल्ड लुक के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस अपनी हॉट और बोल्ड लुक की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक वीडियो शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही है।


वीडियो में दिशा ग्रे स्पोर्ट्स बिकिनी और ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप और लो बन से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस मिरर सेल्फी लेते हुए अपने एब्स फलॉन्ट कर रही है। फैंस दिशा के इस अंदाज को देख काफी हैरान हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

काम की बात करें तो दिशा बहुत जल्द सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आने वाली है। प्रुभदेवा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इसके अलावा दिशा फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में भी नजर आने वाली है।

Content Writer

Parminder Kaur