दोस्त की शादी में बाराती बन कर दिशा पाटनी ने लूटी महफिल, एक्ट्रेस के गॉर्जियस लुक पर अटकीं सबकी निगाहें

2/18/2021 10:49:13 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दिशा पटानी अपने लुक्स के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने फैशन सेंस से लोगों का दीवाना बनाती हैं। शादी हो या कैजुअल आउटिंग एक्ट्रेस अट्रैक्टिव लुक कैरी करना अच्छे से जानती हैं। बीते दिन दिशा अपने फ्रेंड की शादी में बाराती बनकर पहुंची, जहां सभी की नजरें एक्ट्रेस के गॉर्जियस लुक पर ही अटक गईं। वेडिंग लुक की तस्वीरें उन्होंने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं। 


दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर कई पोस्ट किए हैं, जिसमें एक्ट्रेस खूब सजी-धजी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दिशा व्हाइट कलर के स्टनिंग लहंगें में नजर आ रही हैं। जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।

 

लहंगे के साथ मैचिंग नेकलेस और ओपन हेयर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। दोस्त की बारात में एक्ट्रेस जमकर चिल करती नजर आ रही है।


शादी में पहुंचने से पहले भी एक्ट्रेस ने अपने रूम से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो डार्क ग्रीन और गोल्डन लहंगे में गॉर्जियस लग रही हैं। इस लुक में दिशा ने अपना मेकअप खुद किया है। जो ड्रेस के हिसाब से काफी डीसेंट लग रहा है।

 


 


काम की बात करें तो दिशा पाटनी अपकमिंग फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' है। इस फिल्म में वो सलमान खान के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी।

 

फिल्म में दिशा और सलमान के अलावा जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा अहम किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं।

 

Content Writer

suman prajapati