दिशा पाटनी ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, दिखा एक नया अंदाज

5/28/2017 2:50:45 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस दिशा पाटनी ने हाल ही में एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है। ये फोटोशूट उन्होंने एक फेमस मैगजीन के लिए करवाया है। मई मंथ की इस मैगजीन की वे कवर गर्ल भी बनी हैं।

मैगजीन के कवर पेज पर दिशा ब्लैक कलर के टॉप और लोअर में नजर आ रही हैं। शूट के फोटोज में वे वर्कआउट करते नजर आ रही हैं। 

बता दें कि मैगजीन के लिए दिशा के फोटोज फोटोग्राफर राहुल जनगियानी ने क्लिक किए है। 2015 में दिशा कैडबरी डेयरी मिल्क के एक ऐड में नजर आईं थी।

इसी साल उन्होंने एक मोबाइल कंपनी के ऐड में भी काम किया है। इसी के बाद तेलुगु फिल्मों के डायरैक्टर पुरी जगन्नाथ ने उन्हें मूवी 'लोफर' के लिए कास्ट किया।

यहीं से दिशा की फिल्मों में एंट्री हुई। उन्होंने हिंदी फिल्मों में डेब्यू 2016 में आई फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से किया।