कभी 500 रुपए लेकर मुंबई आईं थीं दिशा पाटनी, अब है करोड़ो की मालकिन

6/13/2019 9:47:44 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज अपना 27वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही है। दिशा अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों और टाइगर संग अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहती है। दिशा ऐसी एक्ट्रेसेस में से एक है, जिसने कम वक्त में ही अच्छी खासी सफलता हासिल कर ली है। दिशा इतने कम वक्त में सक्सेसफुल हुईं दिशा एक आलीशान घर में रहती हैं। मुंबई सिर्फ 500 रुपए लेकर आईं दिशा का घर बेहद शानदार है।

 

 

दिशा ने कुछ साल पहले ही 5 करोड़ का एक घर लिया है। दिशा ने अपने लिए अलग आशियाना बनाया है, जिसमें वह खुद रहती हैं। दिशा के घर का इंटीरियर डिजाइनर द्वारा डिजाइन किया गया है। दिशा ने एक डिजाइनर कंपनी द्वारा अपना घर डिजाइन करवाया है।

 

 

दिशा के घर में पुराने जमाने की बेहद ही शाही चीजों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा घर में बडे़ बड़े लैंप्स और झूमर भी हैं। इसके अलावा घर में छोटी छोटी पेंटिग्स हैं, जो दीवारों पर लगाई गई हैं। 

 

 

बता दें कि दिशा ने साल 2015 में तेलगू फिल्म लोफर से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में फिल्म 'एमएसधोनी -द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म से दिशा हर किसी के दिल पर छा गई। लेकिन इस फिल्म से पहले दिशा भूषण कुमार के एक अलबम बेफिक्रा में नजर आई थी। इस अलबम में उनके साथ  टाइगर श्रॉफ थे।

 

 

इसी गाने के दौरान शुरू हुई थी दिशा के प्यार की कहानी। लगभग दो सालों से दिशा-टाइगर डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कभी खुलकर अपने रिश्ते पर बात नहीं की। दिशा के काम की बात करें को हाल ही में दिशा सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आई थी। वहीं इन दिनों दिशा अपमकिंग फिल्म 'मलंग' की शूटिंग में बिजी है। इसमें दिशा के साथ लीड रोल में आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। 

 

Konika