बाॅयफ्रेंड टाइगर संग दिशा पाटनी सेलिब्रेट किया अपना स्पेशल डे, देखें ''कैडबरी गर्ल'' की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
6/14/2021 12:18:57 PM

मुंबई: 'कैडबरी गर्ल' यानि बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने 14 जून को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर दिशा के चाहने वालों ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी। वहीं दिशा ने अपने स्पेशल डे को बाॅयफ्रेंड टाइगर श्राॅफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मनाया।
इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। पार्टी में बर्थडे गर्ल व्हाइट टाॅप और ब्लू डेनिम जींस में दिखीं। इस दौरान दिशा काफी खुश नजर आईं। टाइगर और कृष्णा संग दिशा ने काफी धमाल मचाया। दिशा का बर्थडे के भी बेहद प्यारा था।
दिशा पाटनी के बर्थडे पर टाइगर श्रॉफ ने खास पोस्ट शेयर करके उन्हें विश किया है. टाइगर ने दिशा के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे विलेन।
बता दें कि दिशा और टाइगर एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में वेकेशन मनाने के लिए साथ जाते हैं। टाइगर और दिशा की केमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों साथ में भी काम कर चुके हैं। दिशा और टाइगर ने सबसे पहले म्यूजिक वीडियो बेफिक्रे में काम किया था। इसके बाद दोनों फिल्म बागी 2 में साथ में नजर आए थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी आखिरी बार फिल्म राधे में सलमान खान के साथ नजर आए थीं। अब वह जल्द ही जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म एक विलेन रिटर्न में नजर आने वाली हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Shankh Upay In Margshirsha Month: मार्गशीर्ष माह में खूब बजाएं शंख, धन-धान्य में होगी वृद्धि

Ashunya Shayan Vrat: जो पति अपनी पत्नी से करते हैं प्यार, वो आज अवश्य करें ये काम

Tarot Card Rashifal (28th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

December 2023 Aries Horoscope: मेष राशि मासिक राशिफल