ट्रांसपेरेंट ड्रैस पहन इवैंट में पहुंची दिशा पाटनी, तस्वीरें ढा रही हैं कहर

2/17/2018 6:10:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस दिशा पाटनी बीती रात नायका फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2018 में पहुंची। इस दौरान दिशा ने गोल्डन कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रैस पहनी हुई थी। दिशा के खूबसूरत लुक को देखते ही सबकी निगाहें थम गई।

दिशा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था उनकी आंखो का डार्क मेकअप। इस इवेंट की तस्वीरें दिशा ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की हैं। काफी समय से फैंस दिशा को किसी इवेंट में देखने के लिए उत्सुक थे ऐसे में उन्हें दिशा की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस दिशा की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

बता दें कि दिशा पाटनी से सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'एम.एस. धोनी' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। सोशल मीडिया पर दिशा काफी एक्टिव रहती हैं और एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करती हैं।