कैमरों के सामने हमेशा खुश रहने वाले दिशा और टाइगर, इस बार नजर आए सैड

9/2/2017 3:48:36 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रैस दिशा पटानी हाल ही में एक साथ लंच डेट पर नजर आए। दोनों मुंबई के फेमस इंडिगो रैस्टोरैंट से लंच करके लौट रहे थे तब उनकी ये तस्वीरें कैमरें में कैद हो गईं।

इस दौरान टाइगर ने सैंडो और लोअर और वहीं दूसरी तरफ दिशा भी सिंपल टी-शर्ट और शार्टस में नजर आई। इसके अलावा ग़ौर करने लायक बात ये रही कि दोनों पहली बार कैमरों को देखकर अपसैट नज़र आए लेकिन बात अगर उनकी पहली डेट्स की करें तो वह एक साथ काफी खुश नजर आते हैं और तस्वीरें खिंचवाते हैं।

खबरों की मानें तो टाइगर ने कहा है कि वो दिशा के साथ अपने रिलेशन के बारे में कुछ नहीं छुपाएंगें। उनका कहना है कि उन्हें दिशा के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है।


वो दिशा के साथ कॉफी पर जाना पसंद करते हैं। दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि दोनों को लगातार फिल्में भी मिल रही हैं। दोनों अब अपनी आने वाली फिल्म बागी- 2 में साथ नज़र आने वाले है।