दिशा पाटनी और टाइगर श्राफ का ये रोमांटिक Look चुरा लेगा आपका दिल

4/7/2019 8:14:39 PM

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रहें हैं। बता दें दिशा और टाइगर की जोड़ी सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। जब-जब दोनों साथ दिखते हैं तो फैंस की धड़कने बढ़ जाती हैं। दोनों ने सबसे पहले 'बेफिक्रा' गाने के लिए हाथ मिलिया था, जो लोगों को खूब पसंद आया था। दर्शकों को उस गाने में दोनों का डांस काफी शानदार लगा था। इसके बाद टाइगर और दिशा बॉलीवुड फिल्म 'बागी-2' के लिए साथ आए, जो सिनेमाघरों में बम्पर कमाई करने में कामयाब रही। इन दोनों प्रोजेक्ट्स ने इस बात पर पक्की मुहर लगा दी कि टाइगर और दिशा की जोड़ी सफलता की गारंटी है।

हाल ही में दिशा और टाईगर दोनों पब्लिक प्लेस पर घूमते नज़र आएं। दोनों का लुक काफी शानदार दिखाई दे रहा है। दोनों फोटो के दौरान पोज देते हुए नजर आए।

दिशा और टाईगर दोनों काफी क्यूट सितारों में से एक है।

Pawan Insha