शादी के बाद पहली बार दिशा परमार का दिखा बोल्ड अंदाज,बीच किनारे ''Mrs Vaidya'' ने पिंक बिकिनी में ढाया कहर

9/24/2021 11:14:08 AM

मुंबई: सिंगर राहुल वैद्य इन दिनों पत्नी दिशा परमार के साथ मालदीव में वेकेशन मना रहे हैं।  राहुल वैद्य ने मालदीव में ही अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। स दौरान दिशा और राहुल दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं।

दिशा ने मालदीव से कुछ तस्वीरें शेयर की। हमेशा सूट और साड़ी में दिखने वाली दिशा का मालदीव में बोल्ड अंदाज देखने को मिला।

दरअसल, दिशा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिशा पिंक बिकिनी में दिख रही हैं। बीच किनारे दिशा अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं। दिशा की मुस्कुराहट फैंस का दिल चुरा रही है। एक तस्वीर में दिशा पति राहुल के गालों पर किस करती दिख रही हैं।

इसके अलावा दिशा कुछ तस्वीरों में दिशा पति संग पूल में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह पति संग पूल में रिलेक्स कर रही हैं। वहीं उनके सामने रखी पूल ट्रे में ढेर सारा खाना रखा दिखाई दे रहा है।

इस खाने को शानदार अंदाज में सजाया हुआ है। दिशा की मुस्कुराहट फैंस का दिल चुरा रही है। फैंस दिशा के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बर्थडे पर पति राहुल पर खूब लुटाया प्यार

पति राहुल के बर्थडे पर दिशा ने उनके साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। शेयर की गई इन तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। दिशा ने राहुल को कसकर गले लगाया हुआ था। तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मेरी जिंदगी के प्यारी, हैप्पी बर्थडे टू। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने तुम्हें पा लिया!'

बता दें कि राहुल वैद्य और दिशा परमार ने इसी साल 16 जुलाई को शादी रचाई थी। राहुल ने बिग बॉस 14 के घर में ही अपने प्यार का इजहार और ​​उन्हें प्रपोज किया था। बिग बॉस के बाद दोनों हमेशा-हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए।

Disha Parmar

Disha Parmar

Disha Parmar

Content Writer

Smita Sharma