व्हाइट क्रॉप टॉप और मैचिंग स्कर्ट में दिशा परमार का गॉर्जियस लुक, सोफे पर बैठ एक्ट्रेस ने दिखाई कातिलाना अदाएं

5/5/2022 1:53:41 PM

मुंबई. सिंगर राहुल वैद्य की पत्नी और एक्ट्रेस दिशा परमार सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर फैंस की निगाहें अटक गईं हैं।


तस्वीरों में दिशा व्हाइट क्रॉप टॉप और मैचिंग स्कर्ट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने सिल्वर हील पहनी हुई है। दिशा ने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। एक्ट्रेस सोफे पर बैठकर और लेटकर पोज दे रही है। दिशा की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो दिशा इन दिनों शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में नजर आ रही हैं। शो में उनके साथ नकुल मेहता है। दोनों 8 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 'प्यार का दर्द है मीठी-मीठा प्यारा प्यारा' में काम कर चुके हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur