ब्लू प्लाजो सूट में खूबसूरत दिखीं दिशा परमार, एक्ट्रेस की सादगी के दीवाने हुए फैंस

8/24/2021 1:45:43 PM

मुंबई. सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। राहुल और दिशा की शादी 16 जुलाई को हुई थी। हाल ही में दिशा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में दिशा ब्लू प्लाजो सूट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप, मांग में सिंदूर और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ। इस लुक में दिशा बेहद खूबसूरत लग रही है। दिशा की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस दिशा की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 


काम की बात करें तो दिशा बहुत जल्द शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नजर आने वाली है। इस शो में दिशा नकुल मेहता के साथ नजर आएंगी। शो में उनकी पहली झलक भी नजर आ चुकी है। 

Content Writer

Parminder Kaur