स्लिवर साड़ी पहन पति राहुल संग दिशा की ग्रैंड एंट्री, पार्टी में पत्नी पर यूं प्यार लुटाते दिखे राहु

7/17/2021 8:41:57 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 14' फेम राहुल  वैद्य 16 जुलाई को एक्ट्रेस  दिशा परमार संग शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में सात फेरे लिए। राहुल और दिशा की शादी की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हुईं।

PunjabKesari

वहीं शादीशुदा जोड़े के रूप में नए सफर की शुरुआत कर रहे राहुल और दिशा ने शुक्रवार 16 जुलाई की शाम को रिसेप्शन पार्टी रखी। रिसेप्शन में उनके कई करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए।  

PunjabKesari


न्यूलीवेड कपल के लुक की बात करें तो दिशा स्लिवर कलर की साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं। दिशा ने अपने लुक को स्लिवर नेकपीस और ईयरिंग्स से कंप्लीट किया है।

PunjabKesari

मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स, न्यूड लिपस्टिक, लाल चूड़ा, मेहंदी लगे हाथ उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं राहुल ब्लैक एंड व्हाइट सूट में जच रहे हैं। इन तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। एक तस्वीर में जहां राहुल दिशा के गाल पर किस कर रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

 

दुल्हनिया संग जमकर किया डांस

पार्टी में राहुल अपनी पत्नी दिशा संग जमकर थिरके। कपल ने अक्षय कुमार की फिल्म रूस्तम के साॅन्ग देखा हजारों दफा आपको पर रोमांटिक प्रफोर्मेंस भी दी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसके अलावा पार्टी में न्यूलीवेड कपल के केक ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।  राहुल और दिशा ने सबसे साथ 5 स्टोरी केक काटा। केक पर 'आर एंड डी' लिखा था जो कि राहुल और दिशा का नाम के पहले अक्षर हैं। कपल के रिसेप्शन के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News