चर्चा में है पति राहुल वैद्य संग दिशा परमार की पहली दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें, Mrs. Vadiya की सादगी ने जीता फैंस का दिल

11/5/2021 3:43:41 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने 4 नवंबर को पति राहुल वैद्य संग  शादी के बाद पहली दिवाली सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर कपल ने अपने घर को फूलों से सजाया। पहली दीवाली पर राहुल और दिशा बेहद खूबसूरत लिबास में दिखे हालांकि नई नवेली दुल्हन दिशा ने अपने लिए ओवर द टॉप आउफिट की जगह बेहद एलिगेंट लुक कैरी किया था।

दीवाली की पूजा के लिए दिशा परमार ने इंडियन फेमस फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन से आइवरी कलर का प्लाजो कुर्ता कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने गुलाबी रंग की जूतियां पहनी दिखीं। जूतियों को थ्रेड वर्क से सजाया गया था, जोकि पूरे लुक के स्टाइल कोशंट को जबरदस्त तरीके से बढ़ा रही थीं। दिशा ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के पूरा किया था जिसके लिए उन्होंने न्यूड टोन शेड्स चुने थे।

वहीं उन्होंने अपने बालों को स्लीक लुक में खुला छोड़ा था, जिसके साथ मांग में केवल सिंदूर लगाया था। वहीं राहुल की बात करें तो वह नारंगी कलर के स्लिक कुर्ते और पजामे में दिखे। कपल हाथों में दीया थाम स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रहा है। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो राहुल निया शर्मा संग म्यूजिक वीडियो 'गरबे की रात' में नजर आए थे। वहीं दिशा इन दिनों 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ नकुल मेहता हैं।

View this post on Instagram

A post shared by RAHUL VAIDYA RKV 💫 (@rahulvaidyarkv)

 

Content Writer

Smita Sharma