बधाई हो! बिटिया हुई है: मम्मी-पापा बने दिशा परमार और राहुल वैद्य, एक्ट्रेस ने दिया नन्हीं परी को जन्म

9/21/2023 10:31:01 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम एक्ट्रेस दिशा परमार और उनके पति राहुल वैद्य के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। बीते बुधवार यह कपल अपने पहने बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है। यह खुशखबरी कपल ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ फैंस को दी है, जिसके बाद उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं।


 
दिशा परमार और राहुल वैद्य ने फैंस को यह गुड न्यूज देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हमारे जीवन में एक बेबी गर्ल आई है। मम्मी और बेटी दोनों हेल्दी हैं और बिल्कुल ठीक हैं। हम खुश हैं। प्लीज बच्चे को अपना आशीर्वाद दें।'

 

 


कपल के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस और स्टार्स कमेंट कर उन्हें बेबी गर्ल का स्वागत करने के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।

 


बता दें, दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी 16 जुलाई 2021 को हुई थी। शादी के दो साल बाद कपल ने मई 2023 में प्रेग्नेंसी की अनाउंस की थी। अब दोनों एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं और बेहद खुश हैं।


 

Content Writer

suman prajapati