तारक मेहता...'' में वापसी के लिए बढ़ी दयाबेन की DEMAND, एक एपिसोड के लिए मांगे इतने लाख रुपए

9/22/2018 2:04:54 PM

मुंबई: सब टीवी का पाॅपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'  इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। 9 साल से यह शो दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है। शुरुआत से ही ये शो टीआरपी की टॉप टेन लिस्ट में शामिल रहता है।

 

 

हाल ही में इस शो को लेकर एक खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो दिशा वकानी जल्द ही इस शो में दोबारा वापसी करने वाली है। शो के निर्माता ने जानकारी दी है कि नवरात्रि के आसपास दयाबेन की एंट्री शो में होगी।

 

 

जहां इस खबर को सुनकर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था वहीं अब इस शो को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, जहां पहले दिशा इस शो के एक एपिसोड के लिए 1.25 लाख रुपए लेती थी। सूत्रों की मानें तो अब दिशा ने अपनी वापसी से पहले डिमांड रखी है कि अब उन्हें पर एपिसोड 1.50 लाख रुपए फीस के तौर पर मिले।

 

Neha