''द कश्मीर फाइल्स'' के सेट पर घायल हुए डायरेक्टर विवेक रंजन, पैर में हुआ फ्रैक्चर

12/30/2020 10:34:58 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के सेट से कुछ दिनों पहले एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को फूड पॉइजनिंग होने की खबर सामने आई थी। हालांकि अब जब मिथुन ठीक हो गए हैं तो फिल्म के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री चोटिल हो गए हैं। उनके दाएं पैर में हेयर लाइन फ्रैक्चर हो गया है। इस बता की जानकारी विवेक ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

 

'द कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग इन दिनों मसूरी और देहरादून में चल रही है। विवेक ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जब आप एक मिशन पर होते हैं तब आपकी टूटी टांग भी आपको नहीं रोक सकती। बस इतना यकीन रखिए कि आपकी आत्मा कभी भी न टूटे।


रिपोर्ट्स के अनुसार, सेट पर विवेक के पैर में मोच आ गई। जिसके बाद उसमें सूजन भी आ गई। उन्होंने पैर को स्ट्रेच भी किया लेकिन दर्द के कारण उन्हें बेहद परेशानी हुई। बाद में डॉक्टर ने हेयरलाइन फ्रैक्चर बताया।  

 

बता दें फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों की कहानी पर बन रही है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के अलावा अनुपम खेर, पल्लवी जोशी भी शामिल हैं। फिल्म अगले साल 2021 में रिलीज होगी।

 

suman prajapati