मौत और जिंदगी की जंग हारे डायरेक्टर निशिकांत कामत, 50 की उम्र में ली अंतिम सांस
8/18/2020 10:19:41 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. अस्पताल में पिछले कई दिनों से मौत और जिंदगी की जंग लड़ रहे डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन हो गया है। वे अभी सिर्फ 50 साल के थे। लिवर सिरोसिस बीमारी से पीड़ित निशिकांत सोमवार शाम दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस और स्टार्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बता दें सोमवार दोपहर निशिकांत के निधन की झूठी खबर के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया था, जिसके बाद एक्टर रितेश देशमुख ने ट्वीट कर बताया था कि उनके निधन की खबर झूठ है, वो वेंटिलेटर पर है और अभी जिंदा है। लेकिन निशिकांत मौत और जिंदगी की जंग ज्यादा देर तक न लड़ सके और हार गए। सोमवार शाम करीब 4 बजे उनका हैदरावाद के अस्पताल में ही निधन हो गया। इस बात की जानकारी फिर रितेश ने अपनी ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों के साथ शेयर की।
I will miss you my friend. #NishikantKamat Rest In Peace. 🙏🏽 pic.twitter.com/cqEeLbKJPM
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) August 17, 2020
काम की बात करें तो निशिकांत फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने माने डायरेक्टर थे। वो अजय देवगन की दृश्यम, मुंबई मेरी जान और मदारी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके थे। इतना ही नहीं निशि फिल्मो में अपनी एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीत चुके थे।