मशहूर डायरेक्टर जॉनी बख्शी का निधन, गम में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

9/5/2020 12:53:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री में हाल ही में बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के जाने माने निर्माता- निर्देशक जॉनी बख्शी का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार देर रात जिंदगी की आखिरी सांस ली। जॉनी के कई सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट किया था, जिसके लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा। जॉनी के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 


राजेश खन्ना और गुलशन ग्रोवर की सुपरहिट फिल्म खुदाई के निर्माता जॉनी बख्शी ही थे। उन्होंने मंजिलें और भी हैं, मेरा दोस्त मेरा दुश्मन, फिर तेरी कहानी याद आई और इस रात की सुबह नहीं जैसी कई फिल्मों में डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। जॉनी बख्शी की आखिरी फिल्म कजरारे थी, जिसमें हिमेश रेशमिया भी नजर आए थे। 
आज जॉनी बख्शी का डायरेक्शन की दुनिया में बड़ा नाम था। जॉनी बख्शी ने कई वर्षों तक राज खोसला के सहायक के रूप में काम किया था। 
  

   

suman prajapati