कनाडा के डायरेक्‍टर ने ''द कश्मीर फाइल्स'' को बताया नफरत फैलाने वाला कचरा, कहा-ऑस्‍कर में गई तो भारत की बेइज्‍जती होगी

8/18/2022 12:31:14 PM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. इसी साल मार्च में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। वहीं यह फिल्म देश विदेश में भी चर्चा का विषय बनीं। हाल ही में कनाडा के फिल्ममेकर Dylan Mohan Gray ने विवेक की फिल्म रिएक्ट किया है और इसे 'नफरत फैलाने वाली फिल्म' बताया। 

 

Dylan Mohan Gray ने  'द कश्मीर फाइल्स'  को 'नफरत फैलाने वाली फिल्म' बताते हुए कहा है कि अगर इसे ऑस्कर्स में भेजा गया तो यह भारत के लिए 'शर्मिंदगी' की बात होगी। भारत की बेइज्जती हो जाएगी। 


इससे पहले अनुराग कश्यप ने कहा था कि उन्हें डर है कि कहीं 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर्स में न भेज दें। इसी बात पर विवेक अग्निहोत्री, अनुराग कश्यप पर भड़क गए थे। उन्होने अनुराग कश्यप पर भड़कते हुए ट्वीट किया था कि अब 'दोबारा' के डायरेक्टर के नेतृत्व में बॉलीवुड ने ऑस्कर के लिए 'द कश्मीर फाइल्स' के खिलाफ नफरत का कैंपेन चलाना शुरू कर दिया है। 


वहीं अब विवेक अग्निहोत्री के उस ट्वीट पर कनाडाई फिल्ममेकर डाइलन ने उन्हें घेरा है और उनके ट्वीट को रि्टवीट करते हुए लिखा, 'हां, क्योंकि यह एक नफरत फैलाने वाली फिल्म है, जिसमें कलात्मक योग्यता के नाम पर कचरा है और अगर इसे ऑस्कर्स में भेजे जाने के लिए चुना गया तो यह भारत के लिए और शर्मिंदगी की बात होगी। अनुराग कश्यप तो बस उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं जो देश के नाम पर कुछ अच्छा बचा है।'


Dylan Mohan Gray के इस ट्वीट पर अभी तक विवेक अग्निहोत्री की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 


बता दें, विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च 2022 को पर्दे पर रिलीज हुई थी। मात्र 25 करोड़ के बजट में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' ने 300 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी।  
 

Content Writer

suman prajapati