सुशांत सिंह राजपूत की याद में 3400 परिवारों को खाना खिलाएंगी डायरेक्टर अभिषेक कपूर की पत्नी

6/18/2020 11:09:03 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का इस तरह से जाना हर किसी को सदमा दे गया। एक्टर के निधन को चाहे तीन दिन हो गए हैं लेकिन उनके चाहने वालों के लिए अभी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। इंडस्ट्री के स्टार्स आए दिन सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीत डायरेक्टर अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए सुशांत की याद में एक नेक काम करने का ऐलान किया है।

प्रज्ञा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी। इंस्टा पर सुशांत की तस्वीर शेयर कर बताया कि उनकी संस्था सुशांत सिंह राजपूत की याद में एक साथ 3400 परिवारों के खाना खिलाएंगी। शेयर की इस पोस्ट में प्रज्ञा ने लिखा लॉकडाउन तो खत्म हो गया है लेकिन इनकम और नौकरियों की कमी अभी भी है। इसलिए हम ये प्रयास कर रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'हम तुम्हें बहुत याद करेंगे सुशांत। 

बता दें कि सुशांत ने अभिषेक कपूर की पहली फिल्म 'काय पो छे' से ही बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ की गई थी।  सुशांत और अभिषेक के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी।

यह वजह है कि अभिषेक की पत्नी प्रज्ञा को सुशांत की मौत से झटका लगा है। कई 'काय पो छे' के अलावा सुशांत ने अभिषेक की फिल्म केदारनाथ में भी काम किया है। फिल्म में सुशांत के साथ सारा अली खान थीं। यह फिल्म काफी हिट साबित हुई थी। 
 

Smita Sharma