पति शोएब संग दीपिका कक्कड़ की आउटिंग, नो मेकअप लुक में भी खूबसूरत दिखीं ''मिसेज इब्राहिम''

9/19/2021 11:07:30 AM

मुंबई: 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों की पहली मुलाकात शो के सेट पर हुईं थी। दोस्ती कब प्यार में बदली दीपिका और शोएब को पता ही चला। वहीं अब ये कपल शादी के बाद अपना खुशहाल जीवन जी रहा है।

आए दिन इस कपल की क्यूट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में दीपिका को पति शोएब के साथ स्पाॅट किया गया।

इस दौरान दीपिका ब्लैक टाॅप के साथ लाॅन्ग स्कर्ट में ग्लैमरस दिखीं। नो मेकअप लुक में भी दीपिका खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने इस दौरान चश्मा लगा रखा था।

वहीं शोएब की बात करें तो वह ओल ब्लैक लुक में नजर आए। शोएब ने अपने लुक को ब्लैक शेड्स से कंप्लीट किया था। मुंबई की सड़कों पर कपल ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें शोएब ने ससुराल सिमर का में दीपिका के पति का किरदार निभाया था। शो के सेट पर ही दोनों को प्यार हो गया था।

दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में भोपाल में शादी कर ली थी। दीपिका ने शोएब इब्राहिम से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। दोनों की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी।

शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर फैजा इब्राहिम रखा। दीपिका की ये दूसरी शादी है। इससे पहले दीपिका ने रौनक सैमसन से 2009 में पहली शादी की थी लेकिन, साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था।

काम की बात करें तो दीपिका आखिरी बार 'ससुराल सिमर का 2' में नजर आईं थीं। वहीं शोएब छोटे पर्दे से दूर हैं। 

Content Writer

Smita Sharma