कैंसर और अस्थमा से जंग हार गया दीपिका-शोएब का डाॅग ''कड्डल'', प्यारे दोस्त को अंतिम विदाई देते हुए नम हो गईं कपल की आंखें
11/20/2021 4:44:14 PM
मुंबई: बी-टाउन स्टार्स का जानवारों के साथ प्यार काफी पुराना हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने कोई न कोई जानवर पाल कर रखा है। वह आए दिन अपने पालतू जानवरों के साथ अपनी मस्ती करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के पास भी एक प्यारा डाॅग था जिसका नाम कड्डल था।
दीपिका अक्सर कड्डल संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब दीपिका के इस दोस्त ने हमेशा के लिए उनका साथ छोड़ दिया है। दीपिका और शोएब के लिलिट ममकिन का आज सुबह निधन हो गया। उनका डाॅगपिछले एक साल से बीमार था।
प्यारे डाॅग के निधन के दीपिका और शोएब काफी टूट गए हैं। दोनों का एक वीडियो सामने आया जिसमें दोनों रोते दिख रहे हैं।
वीडियो में दीपिका कहती दिख रही हैं- 'कड्डल अब दुनिया में नहीं रहा। वह काफी समय से ठीक नहीं चल रहा था। उसे अस्थमा और कैंसर था। उसका ट्रीटमेंट चल रहा था।'
इसके अलावा दीपिका ने कड्डल संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर अपने डाॅग को श्रद्धांजिल दी। दीपिका ने लिखा-'मुझे कभी नहीं पता था कि यह उनके साथ मेरी आखिरी तस्वीर होगी। यह ठीक एक दिन पहले की बात है जब मैं उसे पेट veterinary doctor के पास लेकर गई थी।
वह एक्सरे रूम से बाहर आया था और मैं उसे गर्मजोशी से गले लगा रहा था कि वो घबराए ना... वह पिछले 1 साल से ठीक नहीं चल रहा था। पिछले 2-3 दिनों में हालत मुश्किल थी और कल महत्वपूर्ण था। वह बहुत कुछ लड़ा और आज सुबह 3 बजे उसका निधन हो गया।' इसके साथ उन्होंने टूटे दिल की इमोजी बनाई है।