शोएब का हाथ थाम ननद की रिस्पेशन पार्टी में पहुंची भाभी दीपिका ने लूटी महफिल,ट्रेडिशनल लुक में खूब जचे 'मिस्टर एंड मिसेज' इब्राहिम

11/16/2022 10:34:14 AM

मुंबई: दीपिका कक्कड़ इब्राहिम और शोएब इब्राहिम बी-टाउन इंडस्ट्री से सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। ये कपल कभी भी  अपने प्यार भरे पलों से फैंस का दिल जीतने को कोई मौका नहीं छोड़ता। दीपिका और शोएब अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने आनंदमय जीवन की प्यारी झलकियां शेयर करते हैं।

हाल ही में कपल की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं। दरअसल 15 नवंबर को दीपिका की ननद यानि शोएब की बहन सबा इब्राहिम की रिसेप्शन पार्टी थी। ये तो हम सब जानते हैं कि शोएब दीपिका के जिगर के टुकड़े ने 6 नवंबर को अपने प्यार खालिद नियाज संग निकाह रचाया था।

निकाह के कुछ दिनों बाद दीपिका और शोएब ने सबा और खालिद के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में दीपिका ने पति संग स्टाइलिश एंट्री की जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। न्यूलीवेड सबा के भाई-भाभी ने अपने लुक्स से सारी महफिल लूट ली।

लुक की बात करें तो दीपिका  खूबसूरत एम्बेलिश्ड व्हाइट कलर के गाउन में बेहद प्यारी लग रही हैं। इस गाउन के साथ दीपिका ने दुपट्टा पेयर किया है।

इसके साथ ही मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स, झुमके और नेकलेस दीपिका के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं शोएब ब्लैक शेरवानी में  काफी हैंडसम लग रहे हैं। फैंस दीपिका शोएब की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

दीपिका और शोएब की पहली मुलाकात सीरियल ससुराल सिमर का के सेट पर हुई थी और धीरे-धीरे उन्हें एक-दूसरे से प्यार हुआ।  लवबर्ड्स  22 फरवरी, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दीपिका एक आदर्श बहू बनी जो अपने ससुराल वालों का पूरा ख्याल रखती हैं। 
 

 

Content Writer

Smita Sharma