दीपिका के पति ने खरीदी लग्जरी बाइक, फैमिली के साथ यूं मनाई ईद

6/6/2019 6:04:39 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के पति शोएब ने हाल ही में एक नई बाइक खरीदी है। शोएब ने लग्जरी बाइक Ducati खरीदी है। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टा पर तस्वीरें शेयर कर दी है। Ducati का नाम मंहगी बाइक्स में शुमार है। जिसकी कीमत 22 लाख से 57 लाख तक की है।

 

 

शोएब इब्राहिम ने डुकाटी का जो मॉडल खरीदा है, उसकी कीमत 20 लाख के आसपास बताई जा रही है। फैमिली संग नई बाइक की तस्वीर शेयर करते हुए शोएब ने कैप्शन में लिखा- एक सपना जो हर लड़का देखता है आज वो मेरे लिए हकीकत में बदल गया। अल्लाह का शुक्रिया। 

 

 

बता दें कि तस्वीर में दीपिका ने ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना हुआ है। वहीं ईद के खास मौके पर शोएब और दीपिका ने इस तस्वीर शेयर कर फैंस को ईद की बधाई दी।

 

 

येलो कलर के सूट में दीपिका स्टनिंग लग रही हैं। दोनों साथ में परफेक्ट कपल नजर आ रहे हैं। ईद का त्योहार दीपिका के ससुराल में धूमधाम से मनाया गया। इसके पहले एक्ट्रेस के घर इफ्तार पार्टी भी रखी गई थी। 

 

 

Konika