''कितना आसान है हिंदू लड़कियों का ब्रेन वॉश करना'' शौहर संग अजमेर शरीफ पहुंचीं दीपिका तो यूर्जस बोले-''क्या तुम शोएब को मंदिर लेकर गई हो''
1/8/2022 2:19:28 PM
मुंबई:'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से शादी के बाद इस्लाम धर्म अपनाया था। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर फैजा इब्राहिम रखा। यही वजह है कि वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आती हैं हालांकि इन ट्रोल्स से दीपिका को कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। वह अक्सर इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती हैं। इसी बीच एक बार फिर दीपिका कक्कड़ यूजर्स के निशाने पर आ गईं हैं।
दरअसल, दीपिका हाल ही में शौहर शोएब इब्राहिम के साथ अजमेर शरीफ की दरगाह पर पहुंची थीं। इस दौरान की तस्वीरें शोएब ने इंस्टा पर शेयर की थीं। तस्वीरों में दीपिका का शरीर पूरी तरह से ढका नजर आ रहा है। एक तरफ जहां कुछ लोग दोनों को दुआएं दे रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने दीपिका के इस तरह दरगाह जाने पर आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है दीपिका तो हर जगह जाती है पर शोएब कभी उनके साथ मंदिर क्यों नहीं जाते।
एक यूजर ने लिखा- 'जैसा कि हम जानते हैं कि दीपिका ने इस्लाम स्वीकार कर लिया है। वह शोएब के लिए सब कुछ करती हैं, लेकिन क्यों शोएब दीपिका के लिए कभी मंदिर नहीं जाते.. आप दोनों एक साथ बहुत प्यारे लगते हैं और हम आप लोगों से प्यार करते हैं... लेकिन शोएब आप दीपिका के साथ मंदिर भी जाएं उन्हें बहुत बहुत खुश होगी।'
एक यूजर ने लिखा-' कितना आसान होता है हिंदू लड़कियों का ब्रेन वॉश करना। एक ने लिखा- पूरी मुस्लिम बना देना दीपिका को..अपना मजहब बदल दिया...कभी मंदिर भी गए हो शोएब भाई दीपिका के साथ..दीपिका को शर्मा आनी चाहिए अपना धर्म पूरी तरह भूल गई...धर्म के खातिर और राजों ने अपनी जान दे दी..फेक हो तुम अंदर अंदर धर्म बदल लिया...दीपिका को इस्लाम कबूल करवा दिया।' एक यूजर ने लिखा-'क्या तुम शोएब को मंदिर लेकर गई हो? खुद तो पूरी तरह से मजहब बदल लिया है।'
खैर दीपिका के फैंस तो उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया ट्रोल्स को तो वैसे भी बहाना चाहिए। साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका कक्कड़ और शोएब इंब्राहिम ने 2018 में भोपाल में शादी कर ली थी। शादी के समय दीपिका ने इस्लाम अपना लिया था।
काम की बाक करें तो दीपिका ने कयामत की रात और कहां हम कहां तुम में नजर आ चुकी हैं। दीपिका सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 12 की विजेता रही हैं।
वह बॉलीवुड फिल्म पलटन में भी काम कर चुकी हैं। शादी के बाद से दीपिका टीवी शोज में कम ही दिखाई देती हैं। अपने यूट्यूब पर व्लॉग के जरिए वे फैंस से जुड़ी रहती हैं।