सबा की शादी:'मेरे सईंयां सुपरस्टार.. होने वाली दुल्हनियां को खूब चिढ़ाती दिखीं भाभी दीपिका, सासू मां संग एक्ट्रेस ने लगाए ठुमके

11/4/2022 8:06:23 AM

मुंबई: टीवी कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की खुशी इस समय सातवें आसमान पर है। हो भी क्यों ना कपल की उनकी आंखों का तारा सबा इब्राहिम दुल्हन बनने जा रही हैं। शोएब की बहन सबा जल्द ही मंगेतर खालिद नियाज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जैसा कि सबा अपने बड़े दिन के लिए तैयार हैं उनकी प्यारी भाभी दीपिका शादी की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

PunjabKesari

अभी सभी की शादी की डेट का खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन उनसे प्रीवेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। 2 नवंबर 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से दीपिका ने ननद सबा इब्राहिम के प्री-वेडिंग फंक्शन की कुछ झलकियां शेयर की हैं।

PunjabKesari

वीडियो में हम भाभी दीपिका को होने वाली दुल्हन सबा को चिढ़ाते हुए और 'सैयां सुपरस्टार' गाने पर डांस करते हुए देख सकते हैं।दीपिका ने भी अपनी सास के साथ ठुमका लगाया और दोनों को डांस करते हुए देखा गया।

PunjabKesari

PunjabKesari

अब सबा की शादी का जश्न शुरू हो गया है और दीपिका, शोएब को बहुत मिस कर रही हैं, क्योंकि वह शूटिंग शेड्यूल में व्यस्त हैं। इतना ही नहीं ननद की शादी में दीपिका पति शोएब को बहुत मिस कर रही हैं।

PunjabKesari

शोएब एक शो की शूटिंग में बिजी हैं।  तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा- "शोएब जल्दी आओ तुम्हारे बिना सब अधूरा है।"

PunjabKesari

इसके पहले 2 नवंबर 2022 को दीपिका कक्कड़ ने अपनी ननद सबा का शानदार वेडिंग कार्ड फैंस के साथ शेयर किया था।

PunjabKesari

सबा और उनके दूल्हे खालिद के कैरिकेचर से सजी पर्पल कलर का शादी काकार्ड हर तरह से प्यारा था। कार्ड को एक बॉक्स के अंदर रखा गया था, जिसमें कुछ स्वादिष्ट चॉकलेट के साथ 'SK' अक्षर लिखा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DipikaShoaibStan//Muba (@dipikashoaibstan)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DipikaShoaibStan//Muba (@dipikashoaibstan)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News