''सिमर'' के हाथों में रची मेहंदी, शोएब ने खूब डाला भांगड़ा

2/22/2018 3:39:17 PM

मुंबई: 'ससुराल सिमर का' की सिमर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के शादी की रस्में जैसे की शुरू हो चुकी हैं। हल्दी के बाद दोनों की मेंहदी और संगीत सेरेमनी भी धूमधाम से हुई। दीपिका के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रच चुकी है। वहीं शोएब ने भी दीपिका का नाम अपने हाथों में लिखवाया है। दोनों के मेहंदी और संगती सेरेमनी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

PunjabKesari
मेहंदी और संगीत का इवेंट शोएब के होमटाउन भोपाल में हो रहा है। संगीत सेरमनी में दीपिका और शोएब दोनों साथ में परफेक्ट कपल लग रहे हैं। लेमन यलो कलर के सरारा में दीपिका बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari
दीपिका और शोएब की शादी ग्लैमरस के तड़के से हटके देसी अंदाज में हो रही है। शादी की रस्मों में दीपिका का लुक अब तक एकदम सिंपल रहा है। लेकिन सिंपल लुक में भी दीपिका काफी खूबसूरत दिखी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News