बिग बॉस 12 में हिना खान से दोगुनी फीस लेंगी दीपिका कक्कड़

9/4/2018 1:52:02 PM

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस 12 जल्द ही अॉनएयर होने वाला है। खबरे है कि टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी इस शो का हिस्सा होंगी। द‍िलचस्प बात ये है कि दीप‍िका  को शो में लाने के लिए ह‍िना खान से ज्यादा फीस ऑफर की गई है। प‍िछले सीजन में ह‍िना ने धमाल मचाया था, इसल‍िए इस बार दीप‍िका की एंट्री से भी ऐसी उम्मीद की जा रही है। र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक हिना को प‍िछली बार एक हफ्ते के लिए 7 से 8 लाख रुपए ऑफर किए गए थे। वहीं इस बार दीपिका को डबल फीस 14 से 16 लाख रुपए ऑफर किए गए हैं।

 

स्पॉटबाय की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक दीपिका और उनके पति शोएब से पहले संपर्क किया गया था। ये भी कहा जा रहा था कि दीप‍िका अपनी मां के साथ इस शो में आ सकती हैं। लेकिन अब दीपिका के आने की खबर को कंफर्म हो गई है। दीप‍िका की फिल्म पलटन भी 7 स‍ितंबर को र‍िलीज होने जा रही है। इसके बाद दीप‍िका किसी टीवी शो की बजाय र‍ियलिटी शो का ह‍िस्सा बनेंगी।

Konika