शरारा सूट हाथों में पिया के नाम की मेहंदी ईद पर सजी दीपिका कक्कड़, बेहद नजाकत से ''मिसेज इब्राहिम'' ने फैंस को किया सलाम

5/3/2022 4:03:58 PM

मुंबई: 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ ने अपने को-स्टार  शोएब इब्राहिम से निकाह करने के बाद इस्लाम धर्म अपनाया था। निकाह के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर फैजा इब्राहिम रखा। यही वजह है कि वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आती हैं हालांकि इन ट्रोल्स से दीपिका को कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। वह बेबाकी से लोगों को सवालों का जवाब देती हैं।

इसके साथ ही वह पति इब्राहिम और ससुराल वालों के साथ हर त्योहार मनाती हैं। हाल ही में दीपिका ने परिवार संग ईद मनाई। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों को पोस्ट कर दीपिका ने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी।

शेयर की तस्वीरों में दीपिका ओरेंज शरारा सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस खास दिन पर दीपिका ने अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी भी सजाई। मिनिमल मेकअप, ईयरिंग्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। तस्वीरों में दीपिका बड़ी ही नजाकत से फैंस को सलाम कर रही हैं। फैंस दीपिका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका कक्कड़ और शोएब इंब्राहिम ने 2018 में भोपाल में शादी कर ली थी। शादी के समय दीपिका ने इस्लाम अपना लिया था।

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

काम की बात करें तो दीपिका ने 'कयामत की रात', 'कहां हम कहां तुम' में नजर आ चुकी हैं। दीपिका सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 12 की विजेता रही हैं। वह बॉलीवुड फिल्म पलटन में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार 'ससुराल सिमर का 2' में देखा गया था। टीवी की दुनिया से दूर दीपिका यूट्यूब पर व्लॉग के जरिए वे फैंस से जुड़ी रहती हैं। 

Content Writer

Smita Sharma