इंटरनेट पर छाया दीपिका कक्कड़ के ससुराल का रमजान वीडियो, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

4/14/2021 3:34:31 PM

मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ शादी के बाद अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंजाॅय कर रही हैं। उन्हें अक्सर पति शोएब इब्राहिम और ससुराल वालों के साथ मस्ती करते देखा जाता है। हाल ही में दीपिका के ससुराल का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसे देख फैंस भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

वीडियो शोएब ने रमजान के मौके पर शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका और शोएब घर में एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दे रहे हैं और सबसे गले मिल रहे हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

यूजर्स कहा कहना है कि यह परिवार बहुत अच्छा है। लहूम कुछ  दीपिका को किस्मत वाली बताया। लोगों ने उन्हें रमजान की मुबारकवाद भी दी और कहा कि अल्लाह उनके परिवार पर यूं ही आशीर्वाद बनाए रखे।

 

दीपिका और शोएब की मुलाकात टीवी शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। शो में उन्होंने पति-पत्नी का रोल प्ले किया था। इसी दौरान दोनों  एक-दूसरे के करीब आए और फिर 22 फरवरी 2018 को शादी कर ली। शोएब मुस्लिम हैं और दीपिका हिंदू इसलिए दीपिका ने शादी से पहले धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाया और नाम बदलकर फैजा कर लिया। तब दीपिका और शोएब ने निकाह किया था। हालांकि इस शादी पर दीपिका को बहुत ट्रोल किया गया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

काम की बात करें तो  दीपिका इन दिनों  'ससुराल सिमर का' के दूसरे सीजन की शूटिंग में बिजी हैं। दीपिका हाल ही शूट के लिए आगरा गई थीं। आगरा से वापस लौटने पर पति शोएब इब्राहिम और उनके ससुराल वालों ने जोरदार स्वागत किया। 

Content Writer

Smita Sharma